फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत बामसू में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

पंचायत घर में आयोजित हुई बैठक में जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्यासागर ने ग्रामीणों को पंचायती राज विभाग व 14वें वित्त व राज्य वित्त के बारे में बताया। उन्होंने 1 से 15 अक्तूबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के बारे में बताते हुए लोगों से अपने-आसपास सफाई रखने की अपील की। बैठक में स्वाथ्य विभाग, सिंचाई, उद्यान, सहकारिता, बाल व महिला विकास और पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में आम सहमति के आधार पर ग्राम पंचायत के अन्तर्गत मनरेगा में 7 पैदल रास्तों, दो बकरी बाड़े और 10 गौशाला निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें