फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में सराहनीय कार्य के लिए 14 पुलिस कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में विस चुनाव में सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्मिकों की प्रशंसा की है। उन्होंने 14 पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात्रि को पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने विस चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने चुनाव प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी, निरीक्षक श्याम लाल, थानाध्यक्ष राजीव चौहान, उप निरीक्षक विजय प्रताप राही, मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश बमोला, आरक्षी अमित कुमार, रवींद्र सिंह, अभिषेक सिंह सहित 14 पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस कार्मिकों के लिए तंबोला खेल का आयोजन भी किया गया, जिसमें अग्निशमन प्रभारी देवेंद्र सिंह विजेता रहे। साथ ही मुख्य आरक्षी मनमोहन कप्रवाण ने हिंदी व गढ़वाली गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विजेंद्र दत्त डोभाल, प्रबोध कुमार घिल्डियाल, हर्षवर्धनी सुमन, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, प्रतिसार निरीक्षक गणेश लाल, थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार कौशल, कोतवाल जयपाल नेगी, प्रदीप चौहान, नरेंद्र सिंह सहित सीपीएमएफ, आईआरबी, एसडीआरएफ के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें