फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा को 50 से 60 किमी दूर बनाए गए सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू-जाखधार (गुप्तकाशी) में आगामी शिक्षण सत्र के तहत कक्षा 6 के लिए छह अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र 50 किमी से भी अधिक दूर बनाए गए हैं साथ ही प्रवेश पत्रों में कई नाम व फोटो गलत हैं, जिस कारण अभिभावक परीक्षा को लेकर परेशान हैं।
80 सीटों के लिए होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 3515 परीक्षार्थियों के लिए तीनों ब्लॉकों में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। छह अप्रैल को पूर्वाह्न 11.30 बजे से परीक्षा शुरू होनी है, लेकिन दिक्कत है कि कई परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों के घरों से 50 से 60 किमी दूर हैं। ऐसे में छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होगी। बसुकेदार उप तहसील के राप्रावि जमेथी की छात्रा काजल का परीक्षा केंद्र खांकरा है, जो उसके घर से 60 किमी दूर है। इसी विद्यालय के आयुष का परीक्षा केंद्र रतूड़ा है, जो उसके घर से 50 किमी है। साथ ही बीईओ कार्यालयों को भेजे गए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों में भी नाम, फोटो व स्कूल के नाम गलत दर्ज हैं। उप शिक्षाधिकारी नंदा चंद्रा ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बहुत दूर-दूर बनाए गए हैं। ऐसे में अधिकांश अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रवेश पत्रों में भी काफी गलतियां हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय स्तर पर परीक्षा केंद्रों के चयन व प्रवेश पत्रों में सावधानी नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस बार परीक्षार्थियों के प्रवेश परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरे गए थे। अभिभावकों या परीक्षार्थियों की ओर से एक साथ कई फार्म ऑनलाइन अपलोड करने के कारण नाम, फोटो व स्कूल नाम में गलतियां हुई हैं। जो फार्म विद्यालय स्तर से भरे गए हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। हरसंभव प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हों। जहां तक परीक्षा केंद्रों के दूर होने का सवाल है, वह परीक्षार्थियों के नाम के हिसाब से हेड क्वार्टर से ही हुआ है। - संजीव झाझड़िया, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, बणसू-जाखधार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें