रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ऊखीमठ तहसील के 109 बूथ लेवल आफिसर को मतदान से पूर्व व मतदान दिवस की संपूर्ण जानकारी निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्वान केंद्र के जरिए सूचना प्रेषित करने को कहा। साथ ही जिलाधिकारी ने 11 अप्रैल को मतदान के दिन सभी 355 पोलिंग बूथों पर के बाहर स्थापित हेल्प डेस्क में बीएलओ की बैठने की व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं। कहा, कि बीएलओ मतदाताओं को सूची में मतदाता क्रमांक व अन्य जानकारी उपलब्ध कराएंगे।