फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, चार बच्चों सहित 6 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर विद्याधाम के समीप एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत पांच घायल है। अन्य बच्चों की भी गंभीर स्थिति को देेखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गुप्तकाशी से त्रियुगीनारायण जाते समय आल्टो कार विद्याधाम के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में
कान्हा (9) पुत्र देवेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि वाहन स्वामी सुरेंद्र सिंह रावत (59), मीना रावत (43) पत्नी सुरेंद्र सिंह रावत, शालिनी (16) व रुचिता पुत्री सुरेंद्र सिंह रावत (14) मयंक (10) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को गुप्तकाशी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद मीना, रुचिता व कान्हा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन कान्हा ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सभी घायल विवेकानंद कॉलोनी गोपेश्वर जिला चमोली के रहने वाले है। ये लोग कालीमठ दर्शन के बाद त्रियुगीनारायण जा रहे हैं, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन


>>>>>
एपी सेमवाल
जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें