फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को सुलभ और सरल बनाने के लिए डीडीएमए लोनिवि को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

दो दिवसीय केदारनाथ भ्रमण के दौरान डीएम ने धाम में हो रहे शंकराचार्य समाधि स्थल, तीर्थ पुरोहितों के भवनों, सरस्वती व मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन आस्था पथ व घाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि शंकराचार्य के समाधि स्थल निर्माण के लिए खुदाई का कार्य 60 फीसदी हो चुका है। सरस्वती नदी पर आस्था पथ बन चुका है। एक माह में कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही तीर्थ पुरोहितों का एक भवन जल्द पूरा हो जाएगा। मंदाकिनी नदी पर सुरक्षा दीवार का कार्य 85 फीसदी हो चुका है। डीएम ने ने पुनर्निर्माण कार्यों पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग का जायजा लिया और चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य को लेकर लोनिवि को निर्देशित किया। इस मौके पर कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें