गूलरभोज में भाजपा की दिनेशपुर मंडल कार्यकारिणी में बदलाव किया गया है। ग्राम कुल्हा में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने दिनेशपुर मंडल मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार की संस्तुति पर मंडल कार्यकारिणी में महामंत्री संजीव भटेजा के स्थान पर चक्की मोड़ निवासी श्याम सिंह देउपा को मंडल महामंत्री घोषित किया। वहां पर हिमांशु सरकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह पानू, तरुण दुबे, सतीश चुघ, चंदन सिंह नयाल, सोबन सिंह कोरंगा, हिम्मत सिंह कुंवर आदि थे।