फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि एक माह पूर्व क्षेत्र की किशोरी द्वारा दी गई तहरीर के बाद से एसआई सुषमा रावत के नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच में जुटी थी। बीते शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविंद सिंह पंवार निवासी धारकोट-तैला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की सोशल मीडिया के माध्यम से अरविंद से दोस्ती हुई थी। तब, उसने स्वयं अपने को सेना में बताया। वह, किशोरी को घुमाने भी ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी गर्भवती हो गई। उसने आरोपी युवक को यह बात बताई, तो आरोपी ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें