फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के निराकरण के लिए कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच ने केंद्रीय कर्मियों के समान भत्ते समेत सात सूत्री मांगों के निराकरण को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में धरना दिया। कर्मचारियों के आंदोलन पर चले जाने से सभी विभागों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सीडीओ परिसर में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारियों को अपना समर्थन देने पहुंचे केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगे जायज है। समय रहते सरकार को कर्मचारियों की सभी मांगों का निराकरण कर देना चाहिए। मंच के मुख्य संयोजक मानवीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने कहा कि मांगों को लेकर कर्मचारी पूर्व से ही आंदोलित है, लेकिन सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने यू-हैल्थ स्मार्ट सुविधा, केंद्रीय सरकार की तर्ज पर कार्मिकों को सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नतियां, सेवा में शिथिलीकरण, 1 अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना बहाल समेत अन्य मांगों के निराकण करने की मांग की। कहा कि मांगे पूरी न होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति भट्ट, राकेश रावत, आशुतोष बेंजवाल, सौम्य ढौढियाल, विश्वजीत खत्री, रणजीत सिंह, जयदीप शाह, अनिरुद्ध भट़्ट, सुखवीर सिंह, केएस राणा, राधाकृष्ण काला, वाईएस नेगी, पारेश्वर नौटियाल समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें