फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे वाहन चालकों की हड़ताल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वाहनों में गति नियंत्रक लगाए जाने के विरोध में जिले में बृहस्पतिवार को सभी छोटे टैक्सी-मैक्सी वाहन हड़ताल पर रहेंगे। मंदाकिनी जीप टैक्सी यूनियन के सचिव अजीत राणा व जय काली मां मद्महेश्वर घाटी जीप टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह पंवार ने बताया कि प्रदेश सरकार/परिवहन विभाग द्वारा पुराने वाहनों पर गति नियंत्रक लगाने का शासनादेश जारी किया है, जिसका पूर्व में भी विरोध किया जा रहा है। अभी तक सरकार ने इस फैसले पर कोई निर्णय नहीं लिया है। गढ़वाल टैक्सी यूनियन महासंघ व सरकार के बीच हुई कई दौर की वार्ता विफल भी रही। कहा कि गति नियंत्रक लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार को सभी छोटे वाहन चालक चक्काजाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें