फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का नेगी को मिलेगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक, जाखनी गांव निवासी अनुष्का पुत्री स्व. अरविंद सिंह नेगी को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अनुष्का को यह छात्रवृत्ति19 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत प्रतिवर्ष दी जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के तहत अनुष्का को एक मुश्त तीस हजार रुपए नकद, प्रमाण-पत्र, मैडल और पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। सिविल सेवा में करियर बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर चुकी अनुष्का ने कक्षा 9 में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उन्होंने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड मेरिट सूची में टॉप फाइव में स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य तय करके अभी से पढ़ाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जब वह 13 वर्ष की थी, उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी माता वंदना देवी, स्वयं के प्रयास से उन्हें और उनके छोटे भाई को पढ़ा-लिखा रहीं हैं। अमर उजाला से बातचीत में अनुष्का ने कहा कि आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से उन्हें पढ़ाई की चिंता थी, लेकिन अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने उनकी उम्मीद जगाई है। गढ़वाल के पांच जनपदों में यह अकेली छात्रा हैं, जो छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें