फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्याणियों ने परिवार सहित किए अराध्य के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली/तिलवाडा। जखोली विकासखंड के मठियाणाखाल में आराध्य मां शक्तिपीठ मठियाणा माई मंदिर में नौ दिवसीय जात के छठवें दिन क्षेत्र की ध्याणियों ने अपने परिवार सहित दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुतियां भी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भरदार के 11 गांवों के सहयोग से 12 वर्ष के उपरांत इस वर्ष बीते 19 फरवरी से शुरू मां मठियाणा देवी की जात में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस अनुष्ठान में आचार्य शिव प्रसाद नौटियाल के दिशा-निर्देशन में पुजारियों की ओर से आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित महायज्ञ में पुजारियों की ओर से आहुतियां दी जा रही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठैत ने बताया कि रविवार को भव्य जलकलश यात्रा निकाली जाएगी। कलशों के जल से आराध्य को स्नान कराकर श्रृंगार किया जाएगा। इधर, जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने क्षेत्र व जनपदवासियों से आराध्य के दर्शनों के लिए अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर पुजारी बेनी प्रसाद भट्ट, श्रीकृष्ण, मुकेश, ज्योति प्रकाश, दिवाकर दत्त, विष्णु प्रसाद, भूपेंद्र, हर्षमणि समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें