फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों को लेकर ठेकेदारों का क्रमिक धरना आज से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। केदारनाथ लोक निर्माण ठेकेदार समिति ने पांच सूत्री मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 से 31 अक्तूबर तक क्रमिक धरना और एक नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया। इसके बाद समिति ने मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी के नेतृत्व में केदारघाटी के ठेकेदारों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में आयोजित सभा में वक्ताओं ने निविदाओं में ई-टेंडरिंग समाप्त करने, बड़ी निविदाओं को छोटा करने, पंजीकरण को पूर्व की भांति यथावत रखने, पंजीकरण की वैद्यता 5 वर्ष करने, ठेकेदारों के अनुबंध पर जीएसटी की दरें पूर्व की भांति 6 प्रतिशत तक रखने, ईई स्तर की निविदाओं पर ई-टेंडरिंग लागू न करने की मांग की। समिति के संरक्षक कुलदीप सिंह कंडारी और सचिव नरेंद्र पंवार ने कहा कि सरकार की ओर से यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो ठेकेदार संघ तहसील आंदोलन को बाध्य होगा। प्रदर्शन में शत्रुघन सिंह नेगी, जय सिंह चौहान, हरेंद्र सिंह राणा, सतीश मैठाणी, शंभू प्रसाद नौटियाल, वंशीधर नौटियाल, बांकेलाल, राजेंद्र सिंह धिरवाण सहित कई ठेकेदार मौजूद थे। इधर, ऊखीमठ नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण व भूतपूर्व सैनिक महावीर सिंह नेगी ने भी ठेकेदारों की मांगों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें