ऊखीमठ। राज्य सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन में कटौती किए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की है।
बाल विकास कार्यालय ऊखीमठ में आयोजित हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खबरों के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा उनके मानदेय में कटौती की गई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनके मानदेय में की गई कटौती वापस नहीं की जाती है, तो वे बीएलओ ड्यूटी, पल्स पोलियों व अन्य विभागीय व गैर विभागीय सेवाएं नहीं देंगी और आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट, जिला संरक्षक शशि नेगी, ब्लाक संरक्षक अगस्त्यमुनि सुनीता भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश रावत, संतोषी नेगी, दिक्की राणा, रोशनी नौटियाल, कुसुम जमलोकी, उपासना सेमवाल, प्रेमा बत्र्वाल, आरती गुसाई, नर्वेदा काला, आशा देवी, आदि मौजूद थे।