फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत खांकरा में आयोजित गोष्ठी में साफ-सफाई के साथ ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायती राज उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव मनोज कुमार तिवारी, सहायक निदेशक एनएस रावत और जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सागर ने ग्रामीणों को पंचायत राज के बारे में बताया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर ग्राम पंचायतों में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने की अपील भी की। इस मौके पर ग्राम प्रधान मलासी ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। बैठक में स्वच्छता, जीपीडीपी, मनरेगा, बाल विकास कार्यक्रम, स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में चर्चा की गई। इसके बाद गांव में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें