फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से साढ़े 13 लाख की नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलणी में चोरों ने एक घर से 10 लाख से अधिक के गहने व साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर राजस्व उप निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते 17 अक्तूबर को नर्सिंग होम में कार्यरत मुन्नी देवी पत्नी अवतार सिंह, दोपहर बाद बेलणी स्थित अपने आवास पर लौटी तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। वह अंदर कमरे में गई तो सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के लॉकर भी टूटे मिले। यहां से साढ़े तीन लाख रुपये नकद और 10 लाख 35 हजार के गहने भी गायब मिले। कुछ दिन बाद पीड़िता की छोटी बहिन की शादी होनी है, जिसके लिए गहने खरीदे गए थे। बीते रविवार को राजस्व उप निरीक्षक चौकी पहुंचकर महिला ने चोरी की तहरीर दी। बताया कि नकदी व गहने सहित कुल 13 लाख 85 हजार रुपये की चोरी हुई है। राजस्व उप निरीक्षक डीएस रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें