फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में तीन और ध्यान गुफाएं बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ धाम में तीन और ध्यान गुफाएं बनाई जाएंगी, जहां आने वाले समय में श्रद्धालु ध्यान कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा केदारपुरी में भूमि का चयन किया जा रहा है। इसी यात्राकाल में इन गुफाओं का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

20 अक्तूबर 2017 को केदारनाथ में पुनर्निर्माण के तहत सात सौ करोड़ की पांच परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धाम में ध्यान गुफाओं के निर्माण पर जोर दिया था। कहा था कि, बाबा केदार का धाम आध्यात्म का केंद्र है। यहां श्रद्धालु, गुफाओं में साधना कर सकते हैं। इसके बाद मुख्य सचिव उत्पल कुमार के निर्देशन में बीते वर्ष कार्यदायी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा लगभग आठ लाख रुपये की लागत से मंदाकिनी नदी किनारे एक ध्यान गुफा का निर्माण किया गया था। इस गुफा में विगत 9 से 11 मई तक महाराष्ट्र से आए यात्री जय शाह ध्यान कर चुके हैं। अब, प्रशासन द्वारा केदारपुरी में तीन और गुफाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए भूमि चयन की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि मंदाकिनी व सरस्वती नदी किनारे व गरुड़चट्टी में गुफाओं का निर्माण किया जा सकता है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ध्यान गुफाओं के निर्माण की बात कही थी। इसी के तहत एक गुफा बनकर तैयार हो चुकी है। तीन और गुफाओं के निर्माण के लिए भूमि चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें