फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लोस चुनाव को लेकर नोडलवार कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने लोकसभा चुनाव की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए नोडलवार निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ईडीसी और पोस्टल बैलेट के लिए निर्धारित प्रपत्र-12 ए एवं 12 की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही नोडल अधिकारियों को आदेश दिया कि वह पोस्टल बैलेट और ईडीसी के लिए पात्र व्यक्तियों को तत्काल चिहिृृत करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्विस मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में जुटे वाहन चालकों, पुलिस मतदाता, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के मतदान के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। कहा कि सर्विस मतदाताओं को द्वितीय प्रशिक्षण के दिन ही फार्म वितरित कर उसी दिन जमा करने को भी कहा। कोई भी सर्विस मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर एडीएम अरविंद पांडे, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चैधरी , सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें