रुद्रपुर। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने रुद्रपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर कटाक्ष करते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि वह बताए कि किस बात के लिए भूमि पूजन किया गया है।
मुख्यमंत्री यहां कोई भवन निर्माण करवाएंगे या फिर गरीबों के लिए कोई आवास योजना का शुभारंभ होगा। कहा कि क्या रुद्रपुर की भूमि अशुद्ध हो गई है, जो शुद्धीकरण की जरूरत पड़ी। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले 2014 और फिर 2017 में उसी मैदान में विधानसभा चुनाव पर जनसभा हुई थी, लेकिन तब भूमि पूजन नहीं हुआ था। अब क्या भाजपा सरकार के दो साल के समय में रुद्रपुर की भूमि अशुद्ध हो गई है जो उसके शुद्धीकरण की आवश्यकता पड़ रही है। कहा कि भूमि पूजन के नाम पर मुख्यमंत्री देहरादून से रुद्रपुर आए, जिस पर लाखों रुपये सरकारी खर्चा हुआ है। जनता के पैसों को इस तरह लुटाना गलत है।