फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में 8 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकनपत्रों की बिक्री आज (शनिवार) से होगी। छात्रसंघ चुनाव 8 सितंबर होंगे।
विज्ञापन

छात्र संघ निर्वाचन प्रभारी डा. एमएस पंवार ने बताया कि छात्रसंघ के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रतिनिधि (यूआर) के एक पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपादित की जाएगी। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 6 व 1 पद छात्राओं के लिए आरक्षित की गई है। एक से चार तक नामांकनपत्रों की बिक्री होगी। जबकि चार को नामांकन भी होंगे। इसके अलावा 5 सितंबर को नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच, वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, वैध प्रत्याशियों की प्राचार्य के साथ बैठक होगी। साथ ही 6 को आम सभा और 8 सितंबर को सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दोपहर दो बजे बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित की जाएगी। इसी दिन विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।


10 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र खरीदा

गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि परिसर गोपेश्वर में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। अध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दस नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। छात्र संघ प्रभारी एमएस रावत ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो, विवि प्रतिनिधि व कार्यकारिणी सदस्य के लिए एक-एक नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। बताया कि कैंपस में आठ सितंबर को छात्र संघ चुनाव संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें