रुद्रप्रयाग। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के संचालन के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। मतदान व मतगणना की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान कार्मिक कार्यों के लिए सीईओ चित्रानंद काला को प्रभारी व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय सिंह और डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। परिवहन कार्यों के संपादन के लिए एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव को प्रभारी अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली को सहायक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतपत्र से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी बतौर प्रभारी अधिकारी के रूप में जिला उद्यान अधिकारी जीएल मखनवाल व सहायक प्रभारी जीएन वशिष्ठ व दयाल सिंह नेगी को दी गई है। मतपेटी/लेखन सामग्री के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता श्रीपति डोभाल को प्रभारी व एई आशीष बहुगुणा व एई आरएस सेमवाल को सहायक प्रभारी बनाया गया है। वहीं मतदान/मतगणना प्रशिक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में परियोजना अर्थशास्त्री मोहन सिंह नेगी और सहायक प्रभारी के रूप में अनुदेशक बीएन पुरोहित को दी गई है। आदर्श आचार-संहिता के लिए उप जिला अधिकारी मुक्ता मिश्र को प्रभारी व अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार को सहायक प्रभारी बनाया गया है। प्रेक्षकों की व्यवस्था के लिए आबकारी अधिकारी ओमकार सिंह को प्रभारी एई बजरंग अधिकारी को सहायक प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी के तौर पर जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे व मत्स्य निरीक्ष संजय सिंह को सहायक प्रभारी और मतगणना प्रबंधक/टेंट बेरिकेटिंग की जिम्मेदारी लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई इंद्रजीत बोस को प्रभारी नियुक्त किया गया है। डीएम ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत आगामी कार्रवाई संपादित की जाएगी।