फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंकिता ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कालेज की कक्षा 11वीं की छात्रा अंकिता ध्यानी ने 63वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 3 किमी क्रास कंट्री दौड़ में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

17 से 22 दिसंबर तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्रा ने यह सफलता अर्जित की गई। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है। प्रबंधक बीरेंद्र भट्ट व प्रधानाचार्य शिशुपाल कंडारी ने बताया कि अंकिता के इस प्रदर्शन से विद्यालय सहित क्षेत्र व जनपद का मान बढ़ा है। छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। अंकिता के साथ गौरी कोटियाल, निकिता बहुगुणा, सोनिया, मोनिका ने भी अलग-अलग खेलों में प्रतिभाग किया। भट्ट ने बताया कि लौटने पर छात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा। इधर, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री व अन्य खेल प्रेमियों ने भी छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें