फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलगढ़ महोत्सव की तैयारियां पूरी, आयोजन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के तैला में होने वाले दो दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली जनवरी से शुरू होने वाले आयोजन में स्थानीय कलाकारों सहित महिला व युवक मंगल दल लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति के महामंत्री दीपक रावत ने बताया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद पहली बार दो दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। बताया कि पहले दिन स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे। जबकि दूसरे दिन महिला व युवक मंगल दलों की ओर से पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही रंगमंच से जुड़े जनपद के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, ग्राम्य विकास सहित 30 विभागों के स्टाल भी लगेंगे। उन्होंने जनता से अधिकाधिक संख्या में मेले में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें