फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ में 14 वर्ष बाद होगी इस बार रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। तृतीय केदार भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन से पूर्व ऊखीमठ में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। 14 वर्ष के उपरांत हो रहे धार्मिक आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह बना है। जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की संयुक्त बैठक में रामलीला की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कमेटी का गठन कर प्रेम सिंह पुष्पवाण को अध्यक्ष चुना गया। जबकि एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को संरक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2003 के बाद तहसील मुख्यालय में पहली बार हो रही रामलीला की तैयारियों के लिए व्यापार संघ, नगर पंचायत, टैक्सी यूनियन, कर्मचारी/अधिकारी वर्ग बार एसोसिएशन ठेकेदार संघ एवं पंचगाई की जनता की संयुक्त बैठक हुई। इस मौके पर कमेटी और उप समितियों का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य कमेटी में किशन बगवाड़ी को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिह को महामंत्री और प्रेमा सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, घनानंद मैठाणी, मोहन सिंह रावत, हर्ष जमलोकी, प्रबल सिंह राणा, जगत राम सेमवाल, रणजीत सिंह रावत, शिव सिंह पंवार सहित कई लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें