फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के जन्म पर अध्योध्या में मनाया उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के अपर बाजार में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म लीला का मंचन किया गया। भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में उत्सव मनाया गया। उधर, अगस्त्यमुनि में भी रामलीला शुरू हो गई है। अपर बाजार वार्ड-2 में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन की अयोध्या के महाराज दशरथ के यहां चार संतानें जन्म लेती हैं। गुरू वशिष्ठ की ओर से विधि विधान व वेद मंत्रों के बीच बच्चों का नाम राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघन रखा जाता है। अगस्त्यमुनि के मुनि महाराज मंदिर परिसर में हनुमान पताका की स्थापना व गणेश पूजा के साथ रामलीला शुरू हुई। आयोजन समिति के संरक्षक आशोक खत्री, श्रीनंद जमलोकी व अनुसूया प्रसाद बेंजवाल ने अधिक से अधिक संख्या में राम भक्तों को रामलीला में पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें