फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक चोपता के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान चोपता में प्राचार्य तपन अरोड़ा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, बैनर, स्लोगन के माध्यम से जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर चोपता कस्बे में सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य अरोड़ा ने कहा कि समाज के विकास में साफ-सफाई का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए स्वच्छता के प्रति आमजन को गंभीर होना होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने घरों, गांव और क्षेत्रों में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से समृद्धि गांव की परिकल्पना को साकार करने के लिए साफ-सफाई के महत्व पर पोस्टर, स्लोगन, पेटिंग भी बनाई। इसके बाद संस्थान से बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर प्रवक्ता सुमित किमोठी, सुदर्शन सिंह, अंकित कुमार, तृप्ति के अलावा शालिनी, वंदना, सोनम, मस्तान, अंकित कप्रवाण, राहुल भारती, आशीष नौटियाल आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें