फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यो में प्रतिभाग करें युवा/युवती : कर्नल कोठियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व निम के पूर्व प्राचार्य सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने अगस्त्यमुनि ब्लाक के रानीगढ़ पट्टी के गांवों का भ्रमण कर लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युवा/युवतियों को सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्नल कोठियाल क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्वांली, तोरियाल, जसोली, ग्वाड़, लदोली गांव का भ्रमण किया। गांवों में कर्नल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनके दैनिक क्रियाकलापों के बारे में बातचीत की। साथ ही मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गांवों में रह रहे लोग सच्चे प्रहरी हैं। भ्रमण के दौरान कोठियाल ने पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली के मिश्रिम वन को भी देखा। उन्होंने यहां उगाए जा रहे पौधों व वनस्पतियों के बारे में भी जानकारी ली। कहा, कि पर्यावरणविद् जंगली के इस मॉडल को विकसित करने की जरूरत है। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम हो सकता है। कर्नल कोठियाल ने रानीगढ़ क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर भी बच्चों से बातचीत की। मौके पर प्रधान संजय चौधरी व विजय जसोला बुद्वि सिंह चौधरी, विशन सिंह, पूरण सिंह, जगमोहन चौधरी, गोविंद सिंह, राजपाल सिंह चौधरी, जय सिंह, जय प्रकाश जसेाला, धर्मानंद, विक्रम चौधरी, दिव्यांशु बहुगुणा, मथुरा देवी, गुड्डी देवी, मनवीर सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें