गुप्तकाशी। केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत ने राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तुलंगा के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा के बावजूद छात्र-छात्राओं की घटती संख्या चिंताजनक है। उन्होंने स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों व अधिकारियों से मिलकर कार्य करने की अपील की।
विद्यालय में आयोजित समारोह में विधायक ने भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग भी करना चाहिए। विधायक ने कंप्यूटर ज्ञान को अनिवार्य बताते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के बावजूद लोग अपने बच्चों को देखादेखी के तहत निजी स्कूलों में भर्ती कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद पुरोहित ने अतिथियों और भवन निर्माण के लिए भूमि दान करने वालों के प्रति आभार जताया। समारोह में डॉ. चरण सिंह राणा ने बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे तीन छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की। मौके पर ब्लाक प्रमुख संत लाल शाह, पशुपति नाथ, एसएमसी अध्यक्ष डीएस झिक्वांण, पीटीए अध्यक्ष आनंद सिंह राणा, सरिता देवी, ग्राम प्रधान प्रर्मिला देवी, कलम सिंह, गरूब लाल, कलम सिंह, भूपेंद्र राणा आदि मौजूद थे।