फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसीडेंट रिस्पांस टीम को दी आपदा संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) की कार्यशाला/प्रशिक्षण में इंसीडेंट रिस्पांस टीम के सदस्यों को अब तक बताए गए आपदा संबंधी अभ्यासों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने इस वर्ष जिला एवं तहसील स्तर पर आईआरएस के तहत किए गए सरप्राइज मॉक अभ्यासों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खांकरा में भूस्खलन विषय पर मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। इससे पूर्व बर्सू एवं पांजणा में भूकंप एवं बादल फटने से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इस प्रकार के मॉक अभ्यासों से आईआरटी के सदस्य को अपने दायित्व समझने व कार्यप्रणाली में वृद्धि हुई है। उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए आईआरटी के सदस्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। आईआरएस विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने जिला स्तरीय इंसीटेंड रिस्पांस टीम को स्लाइड सो के माध्यम से उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उप वन संरक्षक मयंक शेखर झा, सीडीओ एनएस रावत, एडीएम गिरीश गुणवंत, एसडीएम सदर देवानंद शर्मा, एसडीएम देवमूर्ति यादव, आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें