फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन मंगाया था मोबाइल, मिला खाली पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एक उपभोक्ता द्वारा ऑन लाइन शॉपिंग के जरिए मोबाइल मंगाया गया था। शुक्रवार को जब डिलीवरी हई तो सिर्फ खाली डब्बा मिला। पीड़ित ने मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। साथ ही डाक विभाग व संबंधित कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग में कार्यरत सदर मुंसरिम रोशन बंशवान ने करीब दस दिन पूर्व अमेजन से ऑनलाइन एक मोबाइल फोन मंगाया था। उन्होंने मोबाइल का मूल्य 6999 रुपये ऑनलाइन ही भुगतान कर दिया गया। शुक्रवार को उन्हें डाक विभाग से मोबाइल की डिलीवरी हुई, लेकिन बंशवान को जो पैकेट मिला, वह कटा हुआ था और उसे टेप से चिपका रखा था। हैरत यह है कि जब पैकेट खोला तो वह खाली था। इस पर, पीड़ित ने संबंधित कंपनी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उनका पार्सल इंडियन पोस्ट से आया है, ऐसे में डाक विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठते हैं। इधर, पीड़ित के अधिवक्ता पीएस नेगी ने बताया कि मामले में डाक विभाग व संबंधित कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में जल्द वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें