फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुंगनाथ हुंचने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा सेवा मुहैया कराएगा। विभाग की ओर से चोपता में वन विभाग के फेब्रिकेटेड हट्स में एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल व सीएमओ डा. सरोज नैथानी की पहल पर इस बार द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय केदार भगवान तुुंगनाथ धाम के पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। तुंगनाथ में विभाग की ओर से एमआरपी संचालन के लिए वन विभाग के फेब्रिकेटेड हट्स को ठीक किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो 30 अप्रैल तक यहां सभी जरूरी इंतजाम कर दिए जाएंगे। यात्राकाल में यहां 15-15 दिन के लिए एक-एक डाक्टर व फार्मेसिस्ट की तैनाती की जाएगी। इस एमआरपी से तुंगनाथ धाम सहित चंद्रशिला ट्रैकका भ्रमण करने वाले श्रद्धालुओं/ पर्यटकों के साथ ही चोपता, दुगलबिट्टा व बनियाकुंड पहुंचने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। सीएमओ डा. नैथानी ने दो दिन पूर्व क्षेत्र का भ्रमण कर एमआरपी संचालन के लिए हो रहे कार्यों का जायजा लिया। बताया कि यात्राकाल में श्रद्धालुओं व अन्य जरूरतमंदों को प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा में 27 अप्रैल तक गुप्तकाशी, गौरीकुंड से केदारनाथ तक स्वास्थ्य केंद्रों व एमआरपी में संसाधनों सहित स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें