फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारगांव के प्राचीन वासुदेव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जखोली। बांगर क्षेत्र के पुजारगांव में स्थित भगवान वासुदेव के प्राचीन मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। 16 गांवों के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मंदिर व परिसर निर्माण के लिए बीस नाली भूमि दान की है। निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन कर नियमावली तैयार की गई है।
विज्ञापन

पुजारगांव में मंदिर परिसर में जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार व बलवंत सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आदिगुरु शंकराचार्य की ओर से निर्मित प्राचीन वासुदेव मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। बताया गया कि मंदिर के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधायक भरत सिंह चौधरी की ओर से विधायक निधि से 5-5 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा सरकार व अन्य रूप से प्राप्त होने वाली धनराशि से मंदिर को भव्य रूप दिया जाएगा। बैठक में निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए समिति का गठन किया गया। इस मौके पर कुलेंद्र राणा, गंगाराम भट्ट, केदार सिंह मिंगवाल, संपूर्णानंद सेमवाल, एमएस रावत सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। बता दें कि 24 अप्रैल से इस वर्ष जनवरी तक वासदेव भगवान की नौ माह की दिवारा यात्रा हुई थी। फरवरी में मंदिर में 18 दिवसीय महायज्ञ व अनुष्ठान का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें