फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साणेश्वर महाराज के दर्शनों को उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। सिल्ला गांव के आराध्य साणेश्वर महाराज तृतीय चरण की दिवारा यात्रा में बीरों-देवल पहुंचे। यहां ग्रामीणों व ध्याणियों ने आराध्य की डोली का पुष्प, अक्षत से स्वागत किया।
दो वर्षों में दो चरण की दिवारा यात्रा पूरी करने के बाद भगवान साणेश्वर महाराज 6 दिसंबर से तृतीय चरण की दिवारा में क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नैणी-पौंडार गांव में विशेष पूजा-अर्चना के बाद आराध्य ने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। क्षेत्रपाल, भुकुंड व मसान देवता के निशानों के साथ बसुकेदार होते हुए अन्य गांवों में भक्तों को दर्शन देते हुए भगवान साणेश्वर की डोली बीरों-देवल गांव पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने सामूहिक पूजा-अर्चना की। इसके बाद भक्तों, विशेषकर ध्याणियों ने आराध्य को भेंट अर्पित कर घर, परिवार की कुशलता की मनौती मांगी। गांव में रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवारा यात्रा व मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह रावत व सावन नेगी ने बताया कि अब तक टाट, अरखुंड, पाली, डालसिंगी व नैणी पौंडार का भ्रमण हो चुका है। शनिवार को दिवारा यात्रा बडेथ पाटियूं रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेगी। भगवान 24 दिसंबर को अपने मूल मंदिर सिल्ला गांव लौटेंगे। इस मौके पर मठपति दर्शन सिंह, पंकज पुरोहित, त्रिलोचन पुरोहित, अरविंद पुरोहित, एमपी पुरोहित सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें