फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विद्यालयी विज्ञान महोत्सव में राज्य स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद ने टीम वर्ग और व्यक्तिगत संवर्ग में अपना परचम लहराया। प्रतिभागी छात्र अब अगले वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

ऋषिकेश में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी में टीम वर्ग में राउमावि छिनका के छात्र ईश्वर सिंह व राइंका बसुकेदार के प्रिंस रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राउमावि तुनेटा के विवेक सिंह ने द्वितीय व राउमावि डांगी-गुनाऊ के रोहित रौतेला व राइंका बसुकेदार के करण सिह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में राइंका भीरी के धवल सिंह बिष्ट ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इधर जूनियर हाईस्कूल तुनेटा में आयोजित सम्मान समारोह में छात्र विवेक सिंह को उप खंड शिक्षाधिकारी सीपी सेमवाल ने पुरस्कृत किया। दूसरी तरफ सीईओ सीएन काला, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह बिष्ट, रमसा के डीपीआर सुशील गैरोला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू ने छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। दानू ने बताया कि ये प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र टीम व व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें