फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में नमामि गंगे योजना के 250 समेंट के बैग हुए खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नमामि गंगे योजना के तहत अलकनंदा व मंदाकिनी नदी पर घाटों के निर्माण के लिए रखे गए सैकड़ों बैग सिमेंट खराब हो गए हैं। जबकि कई बैगों की चोरी होना बताया जा रहा है। बावजूद निर्माण सामग्री की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय में नमामि गंगे योजना में इस वर्ष फरवरी में पांच घाटों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन बरसात के बाद से कार्य बंद कर दिया गया। कार्यदायी संस्था की ओर से अलकनंदा नदी किनारे नगर पालिका के पुराने जर्जर भवन पर बिना सुरक्षा इंतजाम के सैकड़ों सिमेंट के बैग लावारिस हालात में छोड़ दिए गए। यहां पड़े करीब 250 बैग सीमेंट के खराब हो गए हैं। जबकि इतने ही बैग चोरी होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ सौ से अधिक खराब बैग कुछ दिन पूर्व रात के अंधेरे में नदी में बहाए गए हैं।
इधर नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकुर गोयल ने बताया कि अभी उनकी टीम कार्यस्थल पर नहीं पहुंची है। सिमेंट क्यों खराब हुआ, इसके कारणों की जानकारी ली जाएगी। आगामी समय में निर्माण सामग्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें