फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से भटके विदेशी पर्यटकों व गाइड का किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। दो दिन से लापता चल रहे दो विदेशी पर्यटकों सहित एक गाइड को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर तहसील मुख्यालय ऊखीमठ ला दिया है। यहां जरूरी कागजी कार्रवाई व अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि फ्रांस निवासी एलेक्जेंडर (28) व क्लोई (29) गाइड पौड़ी जनपद निवासी शशांक पंवार के साथ बीते 13 मार्च को देवरियाताल पहुंचे थे। यहां से ये लोग चोपता ट्रेक के लिए आगे बढ़े, लेकिन चार-पांच किमी आगे रौंणी के नीचे आकाशगंगा गदेरे से रास्ता भटक गए। क्षेत्र में अलग-अलग दिशाओं में चलने के बाद भी उन्हें रास्ता नहीं मिल पाया। बीते 14 मार्च रात को दल द्वारा 100 नंबर पर डायल किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा इंस्पेक्टर पंखोली के नेतृत्व में एसडीआरएफ व पुलिस की आठ सदस्यीय रेस्क्यू टीम गठित की गई, जो रात को क्षेत्र के लिए रवाना हुई। लेकिन विषम भौगोलिक परिस्थितियों व खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू टीम द्वारा इस ऑपरेशन में उषाड़ा गांव निवासी वीरपाल सिंह बजवाल की मदद ली गई। बजवाल के दिशा-निर्देशन में रेस्क्यू दल देर रात को देवरियाताल से होते हुए मरतोली पहुंचा, जहां पर गाइड सहित दोनों विदेशी पर्यटक सुरक्षित मिले। इसके बाद शुक्रवार तड़के उन्हें लेकर रेस्क्यू दल ने प्रस्थान किया और पूर्वाह्न 11 बजे ऊखीमठ पहुंचा। यहां पुलिस द्वारा सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई। थानाध्यक्ष पंखोली ने बताया कि दोनों विदेशी पर्यटकों के पास सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें