फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की महिलाएं सशक्तिकरण का प्रतीक: कोठियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। निम के पूर्व प्राचार्य व यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने अगस्त्यमुनि ब्लाक के तल्लानागपुर के गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। कहा, कि गांवों में रहने वाली महिलाएं पहाड़ की रीढ़ है, जो सशक्तीकरण का प्रतीक है।
विज्ञापन

सोमवार को कर्नल कोठियाल ने नारी, खतेणा, स्वांरी, ग्वांस, क्यूड़ी, कोल्लू, भन्नू, चोपता, बावई, बौरा आदि गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कर्नल ने गांवों में रह रहे बुजुर्गों व महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि सुविधाओं के अभाव में भी आप लोगों ने गांवों को जिंदा रखा हुआ है। कहा, कि पहाड़ की महिलाएं सशक्तीकरण का जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने नए उत्तराखंड का सपना देखा है, जिसे साकार करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। कहा कि वह समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने राजनीति को चुना है। भ्रमण के दौरान कर्नल कोठियाल के साथ प्रबल नेगी, विनोद डिमरी, बीबी ममगाईं, सचेंद्र रावत, लक्ष्मण बर्त्वाल, महेंद्र नेगी, मगन सिंह नेगी, शत्रुघन सिंह नेगी, शकुंतला देवी, विक्रम चौधरी, दिव्यांशु बहुगुणा, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें