फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में पलायन रोकने को बनाया जाए तीन वर्ष का एक्शन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल मंडल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने के लिए तीन वर्ष केे एक्शन प्लान पर जोर दिया। प्लान बनाने की जिम्मेदारी कृषि, उद्यान, उद्योग, पर्यटन, पशुपालन और खादी ग्रामोद्योग विभाग को सौंपी गई है। इस प्लान में तीन वर्ष में प्रत्येक माह होने वाले कार्यों का उल्लेख जरूरी है।
मंगलवार को जिलासभागार में गढ़वाल कमिश्नर डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। कमिश्नर ने जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की विभागवार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि की कम वित्तीय प्रगति व धीमी गति से बन रहे अटल आयुष्मान कार्ड के लिए जिलाधिकारी को विभागों की समीक्षा के आदेश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखते हुए विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को भी कहा। उन्होंने सीएमओ को अटल आयुष्मान योजना में धीमी गति से बन रहे कार्डों के कारणों को 10 दिन में खोजकर समाधान की रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही फायर सीजन को ध्यान में रखते हुए डीएफओ को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने समाज कल्याण विभाग को 28 फरवरी तक सभी वर्ग के लाभार्थियों को पेंशन भुगतान कर प्रमाण पत्र डीएम के माध्यम से कार्यालय भेजने के निर्देश भी दिए। साथ ही जनपद में चिहिृृत 17 मॉडल गांवों के विकास के लिए तीन वर्षीय योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत उन्होंने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से गौरीकुंड व सोनप्रयाग में हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली। बाद में उन्होंने नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट, नमामि गंगे के तहत मंदाकिनी व अलकनंदा नदी पर निर्मित घाट, जीआईसी में लोकल इंटरनेट के तहत संचालित ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस और पुनाड़ गदेरे पर प्रसाद योजना में निर्मित पार्किंग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रुद्रप्रयाग जनपद में लक्ष्य व मां एप के माध्यम से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इन्हें गढ़वाल के अन्य जनपदों में भी लागू करने की बात कही। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत, एडीएम गिरीश गुणवंत, डीएफओ मयंक शेखर झॉ, एसई मुकेश परमार, सीएमओ डॉ. एसके झॉ. एसडीएम देवानंद, डीडीओ एएस गुंज्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपोषण के निदान को कार्ययोजना बनाएं
रुद्रप्रयाग। आयुक्त ने आईएएस संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को गढ़वाल मंडल के जनपदों में कुपोषण के स्थायी निदान के लिए तीन माह में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कुषोषित बच्चों से मिलकर उनके बारे में अधिकाधिक जानकारी जुटाने को कहा। कहा, कि यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर की होनी चाहिए, जिसके आधार पर प्रदेश व देशभर में कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सके।

>>>>>>>
विनय
जारी --
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें