फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष में मटर से सुधरेगी रुद्रप्रयाग के काश्तकारों की आर्थिकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में मटर काश्तकारों की आर्थिकी का मुख्य जरिया बन सकेगी। उद्यान विभाग की ओर से काश्तकारों व महिला समूहों की मदद से चिह्नित गांवों में 34 क्विंटल मटर के बीज बोए गए थे। अब मटर की फसल तैयार होने को है। जल्द पहली खेप बाजारों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

किसानों की आय को 2022 तक दोगुनी करने के उद्देश्य से डीएम मंगेश घिल्डियाल की पहल पर साग-भाजी उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उद्यान व कृषि विभाग के माध्यम से अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली तीन ब्लाकों में जलवायु के हिसाब से सब्जी, फल व फलोत्पादन की कवायद शुरू की गई। अक्तूबर में ऊखीमठ ब्लाक के हुड्डू सहित जखोली ब्लाक के चिरबटिया और गांव में महिला समूह व काश्तकारों की मदद से 34 क्विंटल मटर के बीच बोए गए थे। कई स्थानों पर मटर के पौधे पर फली आ चुकी हैं, जो जल्द परिपक्व हो जाएगी। मटर की खरीद के लिए उद्यान विभाग तीनों ब्लाकों में एक-एक खरीद केंद्र खोलेगा। साथ ही रुद्रप्रयाग में प्रत्येक रविवार को हाट बाजार लगाया जाएगा, जिसमें काश्तकार अपने उत्पाद बेच सकेंगे। जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि मटर की पहली खेप जल्द तैयार होने को है। आगामी अप्रैल माह तक जिले में काश्तकारों के खेतों से मटर मिलती रहेगी। विभागीय स्तर पर मटर खरीद के लिए खरीद केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें