जखोली। राजकीय इंटर कालेज कोट-बांगर के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों से समां बांधा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज को सुधारा जा सकता है। उन्होंने विद्यालय के लिए दस लाख रुपये और 100 सेट फर्नीचर देने की घोषणा भी की।
इसके बाद विधायक चौधरी ने जनता हाईस्कूल जखवाड़ी में सांसद निधि से निर्मित कक्षा कक्ष और ई-लर्निंग का शुभारंभ भी किया। उन्होंने विधायक निधि से स्कूल को 6 लाख रुपये भी दिए। उधर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पूलन मल्ला के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, ब्लाक प्रमुख जखोली राजकुमारी रावत, जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, सुंदर सिंह रावत, उपाध्यक्ष कुलेंद्र राणा, प्रधानाचार्य विजय सिंह नेगी, भूपेंद्र भंडारी, सांसद प्रतिनिधि कपूर सिंह और संजय राणा आदि मौजूद थे।