फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पडने से यात्री की मौत-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/पीपलकोटी (चमोली)। बदरी-केदार दर्शन को आए एक एनआरआई समेत दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। रुद्रप्रयाग आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक गत 16 जुलाई को राम एकबाल शाह (43) पुत्र दीनानाथ शाह, निवासी रघुनाथपुर बाजार, रामगढ़वा, पूर्वी चंपारन (बिहार) केदारनाथ पहुंचे थे। मंगलवार दोपहर वह मंदिर में दर्शन को पहुंचे, लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने से वह जमीन पर जा गिरे। एसडीआरएफ और पुलिस जवानों ने उन्हें चिकित्सा इकाई में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, पीपलकोटी में चमोली के थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि सोमवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए पीपलकोटी पहुंचे हैदराबाद के अप्रवासी भारतीय श्री निवास राव (75) हाल निवासी अमेरिका अपनी पत्नी सुभना राव के साथ एक होटल में रुके थे। मंगलवार सुबह सुभना राव ने जब पति को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। तब सुभना ने होटल मालिक से डॉक्टर बुलाने के लिए कहा। मौके पर पहुंची डॉक्टर डा. हेमा पाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मौत का कारण हार्टअटैक बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें