जखोली। विकासखंड की ग्राम पंचायत तुनेटा गांव की गुड्डी देवी (42) पत्नी कृपाल सिंह की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को महिला मवेशियों के लिए घास लाने जंगल में गई थी, तभी चट्टानी क्षेत्र में काटे गए घास को एकत्रित करते समय महिला पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। साथ गई महिलाओं ने घटना की सूचना गांव में दी। ग्रामीणों की मदद से परिजन मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे शव को घर लाए। घटना के बाद से गांव व परिवार में मातम पसरा हुआ है। ब्यूरो