फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्राकाल में केदारनाथ धाम में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारनाथ धाम में पॉलीथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से कहा कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ-गरूड़चट्टी मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त कर वहां पड़ावों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्य सचिव रविवार सुबह गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर के साथ केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग, सरस्वती व मंदाकिनी नदी क्षेत्र में हो रहे सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ क्षेत्र के पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पॉलीथीन को बंद करना जरूरी है। स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने पैदल मार्ग में आवश्यकतानुसार शौचालय बनाने और जगह-जगह कूड़ेदान रखने को कहा। डीडीएमए (लोनिवि) को मंदिर परिसर में जल्द से जल्द कटवा पत्थर का कार्य पूरा करने, परिसर का समतलीकरण करने, सुलभ इंटरनेशनल को पर्याप्त साफ-सफाई करने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए। पुलिस की ब्रह्मवाटिका की सराहना कर सीएस ने वन विभाग को केदारनाथ धाम में स्थान चयनित कर राज्य पुष्प और अन्य हिमालयी जड़ी-बूटियों की नर्सरी स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मुख्य सचिव को बताया कि पुनर्निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार, एसडीएम गोपाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश सिंह नितवाल, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कुंवर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह सहित अन्य निम व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें