फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरासू में बाल संस्कार एवं योग शिविर हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। महिला पतंजलि की ओर से नगरासू में आयोजित सात दिवसीय बाल संस्कार एवं योग शिविर में बच्चों को योगाभ्यास के साथ स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए। शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी की पत्नी भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि बच्चे योग के जरिए स्वस्थ रहेंगे और मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे। उन्होंने गांवों व कस्बों में इस तरह के शिविरों को समय-समय पर आयोजित करने पर जोर दिया। महिला पतंजलि की सह राज्य प्रभारी लक्ष्मी शाह ने बताया कि गुरुकुल रेवाड़ी (हरियाणा) के छात्र अभिनव शाह ने शिविर में प्रतिभाग करने वाले 70 बच्चों को शीर्षासन हलासन, हाथों के बल चलने का अभ्यास, अनुलोम-विलोम आदि योग अभ्यास कराए। इस अवसर पर यज्ञ-हवन का आयोजन भी किया गया और प्रतिभागियों को इनाम बांटे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें