रुद्रप्रयाग। जनपद में प्रशासन को राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के 10 मामले मिले हैं। डीएम ने एसडीएम को दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
प्रशासनिक व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम ने कहा कि जिन आंदोलनकारियों के नाम व पता सूची में गलत अंकित हो रखे हैं, उनका सत्यापन करने के लिए राजस्व उप निरीक्षक संबंधित के गांव में जाएं। उन्होंने तहसीलदार को एलआईयू व थाने की रिपोर्ट संलग्न होने व अन्य दस्तावेजों से सही पाए जाने पर आंदोलनकारी चिह्नित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी अधिकारी देवानंद, एसडीएम देवमूर्ति यादव, सीओ अभय कुमार, एसीएमओ डा. ओपी आर्य, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, आंदोलकारी चिह्नीकरण समिति के सदस्य बीके सेमवाल, हयात सिंह राणा, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।