फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों की सवारी वाहन इमरजेंसी सेवा भी देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपातकालीन सेवा के तहत संचालित दो सेवाओं के बेस प्वाइंट बदले हैं। खुशियों की सवारी अब मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित इमरजेंसी मामलों में भी अपनी सेवाएं देगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज नैथानी ने आपातकालीन वाहन सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के जिला चिकित्सालय में संचालित खुशियों की सवारी वाहन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि तिलवाड़ा व तैला क्षेत्र के लिए संचालित 108 को चंद्रापुरी बेस प्वाइंट अटैच कर दिया है। मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित आकस्मिक मामलों में तत्काल वाहन सुविधा में खुशियों की सवारी वाहन का उपयोग किया जाएगा। सीएमओ डा. नैथानी ने बताया कि इस संबंध में जिला समन्वयक जीवीके, ईएमआर को पत्र भेज दिया गया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को वाहन सहित हर समय तैयार रहने को कहा है। उन्होंने सेवाओं के संचालन के लिए आमजन से भी संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की है, जिससे जरूरतमंद को समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें