फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक विधि से विकसित होगा गौरीकुंड का तप्तकुंड: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां 81 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 191.75 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरीकुंड के तप्तकुंड को वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया जाएगा। केदारनाथ यात्रा को सुलभ और सुरक्षित बनाने के साथ ही यात्रा पड़ावों पर जरूरी सुविधाओं को विकसित करने की बात भी सीएम ने कही। उन्होंने विजयनगर पुल के निर्माण के लिए जरूरी धन जल्द जारी करने का भरोसा भी दिलाया।
सीएम ने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत होने वाले कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है, जो मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कोटेश्वर में स्थित माधवाश्रम अस्पताल को शीघ्र अपने अधीन लेगी। केदारनाथ विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सीएम ने कहा कि जरूरतमंदों को हरसंभव मदद दी जाएगी। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने अगस्त्यमुनि को नगर पालिका का दर्जा व विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने और नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने आपदा के दौरान फर्जी लोगों को बांटे गए मुआवजे की जांच की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, अनूप सेमवाल, अजय सेमवाल, बलवीर लाल, चडी प्रसाद भट्ट, वाचस्पति सेमवाल, डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसपी पीएन मीणा, पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल, शकुंतला जगवाण, श्रीनंद जमलोकी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री को रोका
अगस्त्यमुनि। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हेलीपैड की तरफ जाने लगे, ठेकेदारों ने उन्हें रोक लिया। कहा कि सरकार पहाड़ के छोटे ठेकेदारों के हितों की अनदेखी कर ही है। बाहरी लोगों को फायदा दिलाने के लिए ई-टेंडरिंग की जा रही है। इस पर सीएम ने कहा कि सभी मांगों पर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


महिलाओं ने सीएम से पूछा-पुल कब बनेगा
अगस्त्यमुनि। जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी पर बहे पुलों का आज तक पुनर्निर्माण नहीं होने पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री से पूछा कि मंदाकिनी नदी पर स्टील गार्डर पुलों का निर्माण कब पूरा होगा। जिला पंचायत सदस्य सुलोचना देवी, विमला देवी, विजय मलासी, नरेंद्र सिंह ने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष बाद भी बहे पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्रीय लोग जर्जर ट्रॉलियों से जान हथेली पर रख आवाजाही करने को मजबूर हैं। सीएम ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। सीएम के जाने के बाद महिलाओं ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का भी घेराव किया। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में मंदाकिनी नदी पर अस्थायी पुल तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें