प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं। रात से अगले 36 से 48 घंटों के दौरान ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कुछ स्थानों पर सुबह से बेहद हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, 3500 मी और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, मंगलवार रात से अगले 48 घंटे प्रदेश के कई स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
तापमान
अधिकतम 27.4
न्यूनतम 11.2
सूर्योदय- सुबह 6.42 बजे
सूर्यास्त- शाम 5.22 बजे