फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शिशुलोक गौरव सम्मान से 11 लोग सम्मानित

Tue, 01 Apr 2025 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय जैली का वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैली का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका शिशुलोक का लोकार्पण भी किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 लोगों को शिशुलोक गौरव सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सीपी रतूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की बुनियाद को मजबूत बनाने के साथ उसे संस्कारवान बनाना शिक्षक के साथ अभिभावक की जिम्मेदारी भी है। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है। समारोह में पत्रकारिता के लिए अनसूया प्रसाद मलासी, लोकगायन के लिए धर्म सिंह राणा व आरती गुसाईं, शिक्षा के लिए शिक्षिका रेखा पुरोहित, ललिता रौतेला, शांता केडियाल, रजनी गोस्वामी, कविता भट्ट, शिक्षक खीमानंद पुरी, प्रमोद जगवाण और जय सिंह मैखली को शिशुलोक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक माधव नेगी, देवेंद्र सिंह भंडारी, ओपी बहुगुणा, वीरपाल सिंह जगवाण, जगदंबा चमोली, संजय सिंह, संगीता राणा और बैशाखी देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें