रुद्रप्रयाग। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय अधिकारी गांवों का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनेंगे और निस्तारण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने बताया कि डीएफओ, डीडीओ, मुख्य शिक्षाधिकारी, एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी रोस्टर के हिसाब से इस अप्रैल माह में गांवों का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनेंगे और गांवों में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। बताया कि जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे भींगी और जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर अरखुंड गांव में जनता दरबार का आयोजन कर जनसमस्याएं सुनेंगे। बताया कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत 45 अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का आवंटन किया गया है। संवाद